Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
visits : आज से साइप्रस और ऑस्ट्रिया के दौरे पर रहेंगे विदेश मंत्री जयशंकर - The Indian Exposure

visits : आज से साइप्रस और ऑस्ट्रिया के दौरे पर रहेंगे विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर 29 दिसंबर से तीन जनवरी तक साइप्रस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस वर्ष भारत और साइप्रस के बीच राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यात्रा के दौरान जयशंकर साइप्रस के अपने समकक्ष लोआनिस कासोउलिडेस के साथ बैठक करेंगे। वहीं, ऑस्ट्रिया में विदेश मंत्री जयशंकर यूरोपीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों के मंत्री एलेक्जेंडर शैलेनवर्ग से मुलाकात करेंगे। 

जयशंकर ने कुवैत के नए विदेश मंत्री को दी बधाई
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुवैत के नए विदेश मंत्री को बधाई दी। उन्होंने नए विदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर शेख सालेम अब्दुल्ला अल जाबेर अल सबाह को मंगलवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हैं।

जयशंकर ने ट्वीट किया कि कुवैत के विदेश मंत्री शेख सालेम अब्दुल्ला अल जाबेर अल सबाह से बात करके काफी खुश हूं। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को आगे और प्रगाढ़ बनाने के लिए मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हूं। दरअसल, इस साल अक्तूबर में शेख सालेम अब्दुल्ला अल जाबेर अल सबाह को कुवैत का विदेश मंत्री नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481