Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
रुद्रपुर: तराई में तीसरे दिन भी शीतलहर का प्रकोप - The Indian Exposure

रुद्रपुर: तराई में तीसरे दिन भी शीतलहर का प्रकोप

जिले में लगातार तीसरे दिन भी बुधवार को शीतलहर और गलन से जनजीवन प्रभावित रहा। न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से कड़ाके की ठंड रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी जिले में इसी तरह की कड़ाके की ठंड पड़ेगी।


रुद्रपुर में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दिनभर धूप न खिलने से लोग ठंड से बेहाल नजर आए। नैनीताल हाईवे पर घने कोहरे के बीच संचालित वाहनों की हेडलाइट ऑन रही। अग्रसेन चौक पर श्रमिक भी ठंड से ठिठुरते दिखे। रोडवेज स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर भी यात्री ठिठुरते दिखे। कोहरे के कारण रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। कड़ाके की ठंड के बीच जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या कम रही। नगर निगम ने दिन के समय अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी जिले में इसी तरह ठंड पड़ेगी। शीतलहर का प्रकोप भी इसी तरह रहेगा।


कोहरे और ठंड से लोग घरों में कैद
तापमान में आई गिरावट, न्यूनतम तापमान 6.5 एवं अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में दो दिनों से धूप न निकलने, कोहरे, ठंड के बढ़ते प्रकोप से लोग घरों में कैद हैं। ठंड से बचने के लिए लोगों को आग, गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मंगलवार से क्षेत्र में छाया कोहरा एवं शीत लहर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को भी धूप नहीं निकली और आसमान को धुंध एवं कोहरा छाया रहा। इससे ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। ठंड के ठिठुरन से बचने के लिए लोग आग, हीटर एवं गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे है। थारू राइंका वेधशाला प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। रौतेला ने बताया कि आगे भी कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा एवं धुंध छाए रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481