Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ने लगी ठंड ,येलो अलर्ट जारी - The Indian Exposure

Weather : पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ने लगी ठंड ,येलो अलर्ट जारी

उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी शुरू होने से एक बार फिर ठंड बढ़ने लगी है। इसका असर दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा और पूरे मैदानी भाग पर दिखाई दे रहा है। इसके चलते दिल्ली में जहां मंगलवार को दूसरा सबसे दिन का तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पूर्व 26 दिसंबर को यह 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

दो दिन छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पहाड़ों की ओर से आ रही बफीर्ली हवा के कारण सप्ताहांत में शीतलहर की स्थिति भी बनी रह सकती है। अगले दो दिन घना कोहरा छाने की भी संभावना है। इसीलिए मौसम विभाग ने लगातार चार दिन के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, बर्फीली हवाओं के बीच पंजाब को धुंध की सफेद चादर ने ढके रखा।

उत्तराखंड में हिमपात ने लढ़का पारा

उत्तराखंड में मंगलवार को पहाड़ों में ऊंची चोटियों पर कुछ जगह बर्फबारी होने और मैदानों में कोहरे के साथ बर्फीली हवा चलने से अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे लुढ़क गया। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन में धूप खिली रही, जिससे थोड़ी राहत मिली। लेकिन, धूप के विदा होते ही लोग घर के भीतर छिपने को मजबूर हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481