Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Layoffs: अमेजन कंपनी में हो सकती है 17 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी - The Indian Exposure

Layoffs: अमेजन कंपनी में हो सकती है 17 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी

 ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में 17,000 से अधिक कर्मचारियों की छटनी हो सकती है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, नवंबर से ही अमेजन में छटनी की प्रक्रिया चल रही है। उस समय कंपनी 10,000 कर्मचारियों को निकालने का मन बना रही थी। हालांकि, अब यह आंकड़ा 7 हजार अधिक बढ़ चुका है। समाचार एजेंसी रायटर द्वारा इस मामले पर सवाल पूछे जाने पर कंपनी ने चुप्पी साध ली। इसके अलावा, सेल्सफोर्स इंक ने बुधवार को कहा कि वह भी कटौती करने की योजना बना रही है। बता दें कि अमेजन कंपनी की तेजी से हो रही वृद्धि में गिरावट आई है, जिसका खामियाजा हजारों कर्मचारियों को भुगतना पड़ सकता है। 

हर साल 16 लाख लोगों को नौकरी देता है अमेजन

 पिछले साल नवंबर महीने में न्यूयॅार्क टाइम्स की एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके अनुसार  10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को कंपनी निकालने की सोच रही है। बता दें कि अमेजन विश्व स्तर पर 16 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देता है। रिपोर्ट में बताया गया था कि नौकरी में कटौती अमेजन की डिवाइस यूनिट पर केंद्रित होगी, जिसमें वॉयस-असिस्टेंट एलेक्सा और इसके रिटेल और मानव संसाधन डिवीजन शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481