Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
G20 : कोलकाता में आज से शुरू होगी जी20 की इस साल की पहली बैठक - The Indian Exposure

G20 : कोलकाता में आज से शुरू होगी जी20 की इस साल की पहली बैठक

भारत की अध्यक्षता में इस साल जी20 की पहली बैठक बंगाल की राजधानी कोलकाता में सोमवार से शुरू होने जा रही है। नौ से 11 जनवरी तक होने वाली तीन दिवसीय बैठक के दौरान कई चर्चा सत्र व बैठकें आयोजित की जाएगी, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। रविवार को इस संबंध में यहां एक संवाददाता सम्मेलन में विदेश मंत्रालय में सलाहकार चंचल सरकार ने कहा कि जी20 इंडिया के फिनांस ट्रैक के तहत ग्लोबल पार्टनरशिप फार फाइनेंशियल इनक्लूजन (जीपीएफआइ) वर्किंग गु्रप की देश में यह पहली बैठक है, जो कोलकाता में होने जा रही है।

कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में होगी बैठक

कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में होने वाली इस बैठक में वित्तीय प्रणाली के बुनियादी ढांचे में सुधार के तरीकों, उभरती तकनीकों के उपयोग के लिए अनुकूल नीतियों को आगे बढ़ाने, प्रेषण प्रवाह को सुविधाजनक बनाने, प्रेषण हस्तांतरण की लागत घटाने, वित्तीय साक्षरता व उपभोक्ता संरक्षण, डिजिटल वित्तीय साक्षरता और दूसरों के बीच डिजिटल विभाजन को कम करने जैसे विषयों पर चर्चा की .

विभिन्न बैंकों व वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि लेंगे बैठक में भाग

बैठक के दौरान जी20 समूह से जुड़े कई देशों के प्रतिनिधियों के अलावा आइएमएफ, केंद्रीय वित्त मंत्रालय, नाबार्ड व विभिन्न बैंकों व वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे। बैठक में हिस्सा लेने वाले प्रतिनिधियों को बंगाल की समृद्ध संस्कृति से भी रूबरू कराया जाएगा। इसको लेकर यहां विक्टोरिया मेमोरियल से लेकर इंडियन म्यूजियम, हावड़ा ब्रिज, ठाकुरबाड़ी सहित सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों को विशेष तौर पर सजाया गया है, जहां का मेहमानों को भ्रमण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481