Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Mumbai : प्रधानमंत्री मोदी 19 जनवरी को जाएंगे मुंबई, अहम परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन - The Indian Exposure

Mumbai : प्रधानमंत्री मोदी 19 जनवरी को जाएंगे मुंबई, अहम परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को मुंबई पहुंचेंगे। उनके दौरे को देखते हुए तैयारियां जोरों पर हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सह्याद्री हाउस में समीक्षा बैठक की। राज्य में एकनाथ शिंदे की सरकार आने के बाद पीएम मोदी का यह पहला महाराष्ट्र दौरा होगा। 

पीएम मोदी इस दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मुंबई मेट्रो लाइन की दो नई लाइन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी समुद्र में सीवेज के पानी को मिलने से रोकने के लिए मुंबई में दो अस्पतालों और एक नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे। 

समीझा बैठक के दौरान पीएम के दौरे की तैयारियों के अलावा आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में बीजेपी विधायक, सांसद और राज्य के मंत्री भी मौजूद रहे। भाजपा नेता और विधायक आशीष शेलार ने कहा, महाराष्ट्र सरकार तेजी से काम कर रही है और अधूरी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481