Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Accident in Kashipur : कोहरे के कारण अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खेत में पलटा, एक की मौत - The Indian Exposure

Accident in Kashipur : कोहरे के कारण अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खेत में पलटा, एक की मौत

Accident and cautions.

लोहिया पुल रोड परमानंदपुर के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में ट्रक हेल्पर की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


संभल जिले के ग्राम राया थाना असमोली निवासी अतहर (27) पुत्र हाजी नन्हे और वासिफ पुत्र सफत्तुल्ला 16 टायरा ट्रक लेकर संभल से काशीपुर स्टोन क्रशर से उपखनिज भरने जा रहे थे। इस दौरान रात करीब 10:30 बजे लोहिया पुल रोड परमानंदपुर के पास मोड़ पर ट्रक घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक ट्रक के नीचे दब गए।


सूचना पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक के नीचे दबे चालक और हेल्पर को बाहर निकाला। हादसे में हेल्पर अतहर की ट्रक के नीचे दबकर मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक वासिफ को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक चार-भाइयों व तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी दो माह पहले शादी हुई थी।
तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। ट्रक गलत साइड से आ रहा था। हादसा होने का एक कारण ट्रक का गलत दिशा से आना भी है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481