Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 WHO : चीन COVID-19 महामारी से होने वाली मौतों की संख्या कम करके बता रहा - The Indian Exposure

 WHO : चीन COVID-19 महामारी से होने वाली मौतों की संख्या कम करके बता रहा

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को कहा कि चीन हालांकि COVID-19 महामारी पर पहले से अधिक जानकारी प्रदान कर रहा है इसके बावजूद अभी भी मौतों की संख्या बेहद कम करके बताई जा रही है।

चीन मौतों की सहीं संख्या नहीं बता रहा

COVID-19 तकनीकी प्रमुख, मारिया वान केरखोव ने कहा, चीन से मिलने वाली जानकारी में काफी खामियां हैं। इन खामियों को दूर करने के लिए हम चीन के साथ काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में शून्य-कोविड उपाय खत्म किए जाने के बाद चीन में COVID-19 संक्रमण बढ़ गया है। चीन हालांकि इस बात से इनकार कर रहा है कि उसके द्वारा कोविड मौतों के आंकड़े छिपाए जा रहे हैं लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित विश्व भर के विशेषज्ञ यह मान रहे हैं कि चीन जानबूझकर कोविड से होने वाली मौतों की संख्या कम करके दर्शा रहा है।

चीन में कोविड के बढ़ते संक्रमण के चलते भारत सहित कई देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। बीजिंग ने इस कदम को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए इसकी आलोचना की है। कोविड के मामलों में उछाल के बावजूद चीन में किसी नए कोविड वेरिएंट का पता नहीं चला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ऐसा परीक्षणों में कमी के कारण हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481