Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मकर संक्रांति पर सीजन की सर्दी पीक पर रहेगी; दिल्ली में बारिश के बाद ठंड बढ़ी - The Indian Exposure

मकर संक्रांति पर सीजन की सर्दी पीक पर रहेगी; दिल्ली में बारिश के बाद ठंड बढ़ी

पहाड़ों में पिछले दो दिनों से हो रही बर्फबारी से सर्दी फिर एक बार नया रिकॉर्ड बना सकती है। मौसम वैज्ञानियों का अनुमान है कि जनवरी के पहले 11 दिनों के तापमान और अगले हफ्ते पारा गिरने की संभावना को देखते हुए 2023 की जनवरी ऐतिहासिक रूप से ठंडी हो सकती है।

इधर, जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में जोजिला दर्रे के पास बालटाल में गुरुवार को हिमस्खलन हुआ। गंगोत्री धाम में भारी बर्फबारी के बाद पारा -3 डिग्री तक गिर गया। गुरुवार को लद्दाख के द्रास, कारगिल, कश्मीर के सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगांव, गांदरबल, काजीकुंड, हिमाचल के शिमला, मनाली, धर्मशाला, लाहौल स्पीति, केलांग, भुंतर व उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री में बीते दो दिनों से बर्फबारी का दौर जारी है और शुक्रवार शाम तक उत्तर के पहाड़ी राज्यों में इसके जारी रहने की संभावना है। 14 जनवरी से इन सभी इलाकों में मौसम साफ हो जाएगा जबकि हवा की दिशा बदलने से 14 जनवरी की रात से समूचे उत्तर-पश्चिमी भारत में शीत लहर का नया दौर शुरू होगा।

15-16 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व यूपी में एक बार फिर तापमान गिरेगा। इन प्रदेशों के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है, कई इलाकों में तो पारा शून्य से नीचे भी जा सकता है।

दिल्ली: न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री और दोपहर में 20.2 डिग्री तक पहुंचा
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री और दोपहर में 20.2 डिग्री तक पहुंचा लेकिन शाम होते ही हल्की बारिश हुई। इसके चलते ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में 91 दिन से चला आ रहा शुष्क मौसम का लंबा दौर खत्म हुआ। गुरुवार से पहले 12 अक्टूबर, 22 को बारिश हुई थी। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार के बाद एक बार फिर से बर्फीली शीतलहरी लाैटने वाली है। मौसम एक्सपर्ट नवदीप दाहिया ने अगला शीत लहर दौर सही मायने में खतरनाक रहने वाला है। 14 से 17 जनवरी के बीच भीषण ठंड पड़ेगी।

तीन दिनों 16, 17 और 18 जनवरी को यह पीक पर रहेगा। इससे पहले मैंने अपने करियर में पारा इतना गिरते हुए नहीं देखा। यह मैदानी इलाकों में माइनस चार से दो डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दाहिया के अनुसार अभी तीन दिन बचे हैं इसमें विक्षोभ व अन्य परिस्थितियों में बदलाव होने के कारण इसमें कमीबेशी आ सकती है। पर उन्होंने बताया कि इस बीच रात के तापमान में कोहरे की अहम भूमिका होगी जो आने वाले दिन काफी मजेदार होने वाले हैं। या तो सुबह में भीषण ठंड रहेगी या दिन में बर्फीली बेहद गलन वाली शीतलहर चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481