Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : छह दिन से लगातार बढ़ रहा पारा, रविवार से पड़ेगी कड़ाके की ठंड - The Indian Exposure

Delhi : छह दिन से लगातार बढ़ रहा पारा, रविवार से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

 पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिलहाल दिल्ली में ठंड और कोहरे से राहत बरकरार है। आलम यह है कि दिल्ली में पिछले छह दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। दृश्यता के स्तर में भी सुधार है, लेकिन रविवार से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। तापमान में भी गिरावट होगी और ठंड भी बढ़ेगी। इस बीच शनिवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है।

शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 63 से 97 प्रतिशत रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस के लिहाज से पालम जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस की दृष्टि से रिज दिल्ली के सबसे ठंडे इलाके रहे।

शुक्रवार को कोहरे से मिली राहत

शुक्रवार को राजधानी में घने कोहरे से भी कुछ राहत मिली। इस वजह से दृश्यता में भी सुधार बरकरार रहा। सुबह साढ़े आठ बजे पालम और सफदरजंग दोनों ही जगह दृश्यता का स्तर 500 मीटर रहा। हालांकि शुक्रवार को भी कोहरे का असर हवाई और ट्रेन सेवा पर बना रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी सुबह के समय मध्यम श्रेणी का कोहरा होगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 21 एवं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसके बाद रविवार से फिर तापमान में गिरावट का रुख देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक आ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481