Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पंजाब : CM मान आज कैंडिडेट्स को देंगे अपॉइंटमेंट लेटर - The Indian Exposure

पंजाब : CM मान आज कैंडिडेट्स को देंगे अपॉइंटमेंट लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान आज स्वास्थ्य विभाग की मजबूती के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती कैंडिडेट्स को अपॉइंटमेंट लेटर देंगे। यह कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे सेक्टर-35 स्थित म्युनिसिपल भवन में आयोजित किया जा रहा है। सभी कैंडिडेट्स यहां पहुंच रहे हैं।

पंजाब में AAP की मान सरकार 8 महीने के कार्यकाल में ही 21 हजार नौकरियां प्रदान कर चुकी है। CM मान के अनुसार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। विशेष रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को मजबूत बनाने की कोशिशें की जा रही है। इससे पहले भी CM मान इसी म्यूनिसिपल भवन में टीचरों और PSPCL के नवनियुक्त कर्मचारियों को अपॉइंटमेंट लेटर दे चुके हैं।

डॉ. बलबीर सिंह पर हेल्थ मिनिस्टर की जिम्मेदारी
गौरतलब है कि बीते दिनों ही CM भगवंत मान ने मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी वापस ली थी। अब स्वास्थ्य विभाग की मजबूती का जिम्मा डॉ. बलबीर सिंह को सौंपा गया है। उनके स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है, जब CM मान द्वारा हेल्थ डिपार्टमेंट में विभिन्न पदों पर नियुक्त कैंडिडेट्स को अपॉइंटमेंट लेटर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481