Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Nepal Plane Crash: दुर्घटनाग्रस्त विमान का 'ब्लैक बॉक्स' मिला - The Indian Exposure

Nepal Plane Crash: दुर्घटनाग्रस्त विमान का ‘ब्लैक बॉक्स’ मिला

नेपाल के पोखरा में रविवार को हुई विमान दुर्घटना में 72 यात्रियों में से अब तक 68 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं जिसमें पांच भारतीय भी शामिल थे। लेकिन अभी भी चार लोगों की बॉडी बरामद नहीं हो सकी है, जिसकी तलाश आज फिर से शुरू कर दी गई है। वहीं सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि अभी तक उसे कोई जिंदा नहीं मिला है। वहीं इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई ने हवाई अड्डे के अधिकारी शेर बाथ ठाकुर के हवाले से बड़ी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। इस ब्लैक बॉक्स के जरिए हादसे का कारण पता लगाया जा सकेगा। वहीं विमान हादसे को लेकर नेपाल में आज एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

मंजिल पर पहुंचने से कुछ सेकेंड पहले हुई दुर्घटना
यति एयरलाइंस के 9N-ANC ATR-72 विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार सुबह 10:33 बजे उड़ान भरी और उतरने से कुछ मिनट पहले पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

पांच भारतीय यात्रियों की भी हुई पहचान
विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।   उत्तर प्रदेश के सभी पांच भारतीयों की पहचान अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा(22), अनिल कुमार राजभर( 27), सोनू जायसवाल (35) और संजय जायसवाल के रूप में हुई है। पांच भारतीयों में से चार पोखरा के पर्यटक केंद्र में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों में भाग लेने की योजना बना रहे थे। एक स्थानीय निवासी ने इस बारे में इसकी जानकारी दी।

पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल विमान दुर्घटना दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, “नेपाल में दुखद हवाई दुर्घटना से बहुत दुख हुआ, जिसमें भारतीय नागरिकों सहित कीमती लोगों की जान चली गई। दुख की इस घड़ी में, मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।” विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी घटना पर दुख जताया और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, “नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं।”

नेपाल में इससे पहले भी हुए बड़े हादसे
29 मई 2022 को तारा एयरलाइन का विमान हुआ था क्रैश:
  इस दुर्घटना में चार भारतीयों समेत सभी 22 लोगों की मौत हो गई थी। पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरने वाले तारा एयरलाइंस के विमान 9 NAET का संपर्क टूट गया था। इस विमान ने सुबह 9.55 बजे उड़ान भरी थी। लेकिन छह घंटे बाद इसका सुराग पता चला था 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481