Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : उत्तर भारत के कई जिलों में शून्य के करीब पहुंचा तापमान - The Indian Exposure

Weather : उत्तर भारत के कई जिलों में शून्य के करीब पहुंचा तापमान

लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते उत्तर भारत के कई शहरों का तापमान शून्य से नीचे चला गया। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान -3.7 डिग्री सेल्सियस राजस्थान के फतेहपुर में दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में कल से तीन दिन तक भीषण शीतलहर चलेगी।

बिहार-यूपी में 19 तक शीतलहर के चेतावनी 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभ 18 और 20 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे शीत लहर की संभावना है। 18 तारीख तक राजस्थान, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में और उसके बाद 19 तारीख को पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति की बहुत संभावना है। 17 से 19 जनवरी के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रह सकती है। 17 जनवरी की सुबह तक कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है।

दिल्ली में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले छह दिनों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 19 से 20 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481