Shooting : US में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार हुई फायरिंग,नाइट क्लब में गोलीबारी12 लोग घायल

अमेरिका के लुइसियाना प्रांत के बैटन रूज के एक नाइट क्लब में रविवार देर रात हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए। लुइसियाना के अधिकारियों का कहना है कि घायल व्यक्तियों में एक की हालत गंभीर है। अन्य घायलों की हालत स्थिर है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

नाइट क्लब में हुई गोलीबारी से 12 घायल

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, गोलीबारी की यह घटना रात डेढ़ बजे डायोर बार एंड लाउंज में हुई। चूंकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, इसलिए घटना के कारणों का पता भी नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही कुछ सुराग हाथ लगने की संभावना है।

गोलीबारी में 10 लोगों की हुई मौत

बता दें कि अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजिलिस शहर में शनिवार को गोलीबारी की घटना सामने आई थी। जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार, चीनी न्यू ईयर फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी हुई थी। जिसमें 10 लोगों की मौत हुई और 10 के करीब लोग घायल हुए हैं।

साल 2023 में भी जारी है गोलीबारी की घटनाएं

बता दें कि साल 2022 में भी अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं सामने आई थी। अब साल 2023 में भी अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते सप्ताह भी अमेरिका में गोलीबारी की कई घटनाएं देखने को मिली, जिसमें सात लोगों की मौत हुई थी। जबकि 8 लोग घायल हुए थे। ये घटनाएं अमेरिका में अलग-अलग जगह घटित हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471