Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आज CM मान की मुंबई में उद्योगपतियों से बैठक : इन्वेस्ट सम्मेलन का देंगे कारोबारियों को न्योता - The Indian Exposure

आज CM मान की मुंबई में उद्योगपतियों से बैठक : इन्वेस्ट सम्मेलन का देंगे कारोबारियों को न्योता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दो दिन के दौरे के लिए मुंबई पहुंचे हैं। मुंबई पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। आज CM अलग-अलग बिजनेस टाइकून और प्रमुख कंपनियों की मैनेजमेंट से मुलाकात करेंगे।

कारोबारियों को पंजाब में निवेश करने के लिए मान प्रेरित करेंगे। वहीं बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन हाउस के मालिकों से बैठक कर उन्हें पंजाब में स्टूडियों बनाने का न्योता देंगे। CM पहले ही कह चुके हैं कि वह मुंबई बॉलीवुड और पॉलीवुड को एक साथ करने आए हैं। इसके लिए वह लगातार कार्यरत है।

बता दें फरवरी में SAS नगर, मोहाली में पंजाब इन्वेस्ट सम्मेलन सरकार द्वारा करवाया जा रहा है, जिसे कामयाब करने के लिए पंजाब सरकार ने पूरी ताकत झोंक रखी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान मुंबई के कारोबारियों को पंजाब इन्वेस्ट सम्मेलन में शामिल होने का भी न्योता देंगे। पंजाब में सरकार द्वारा दी जाने वाले सब्सिडी व अन्य सहूलतों को लेकर भी आज कारोबारियों से चर्चा होगी।

युवाओं को मिलेगा रोजगार
पंजाब में यदि मुंबई के कारोबारी निवेश करते हैं तो युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस दौरे से राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। पंजाबी फि़ल्म उद्योग पहले ही बहुत बड़ा है और यह प्रस्तावित फि़ल्म सिटी इसको व्यापक प्रसार का मौका देगी। मुंबई में उद्योगपतियों के सामने पंजाब को कामयाब और विकास की धरती के तौर पर दिखाएंगे।

बताया जा रहा है कि यदि इन्वेस्ट सम्मेलन कामयाब रहता है तो करीब 1 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। देश में निवेश के लिए पंजाब सबसे पसंदीदा स्थान है और राज्य में नए निवेश के लिए हर संभव यत्न सरकार द्वारा किए जा रहे हैं।

सिंगल विंडो सिस्टम को करेंगे मजबूत
मुख्यमंत्री ने निवेशकों की सुविधा के लिए पंजाब के यूनिफाइड रेगुलेटर और सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूत करने पर अभी तक जोर दिया है। पंजाब में कारोबार करने वालों को अलग-अलग दफ्तरों में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार सिंगल विंडो सिस्टम से एक ही जगह पर सभी सहूलतें देने की तैयारियों में है।

सितंबर महीने में जर्मनी भी कर चुके दौरा
सूबे के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 से 18 सितंबर तक जर्मनी का भी दौरा कर चुके हैं। सीएम मान म्यूनिख, फ्रैंकफर्ट और बर्लिन में अपने प्रवास के दौरान बीएमडब्ल्यू, बेवा और अन्य प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की थी। इसी तरह तमिलनाडु के कारोबारियों से भी CM मुलाकात कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481