Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : दिल्ली-UP में बारिश व पंजाब में ओलावृष्टि की संभावना - The Indian Exposure

Weather : दिल्ली-UP में बारिश व पंजाब में ओलावृष्टि की संभावना

उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड से फिलहाल राहत है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार और बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है।

दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

मौसम विभाग की मानें तो बुधवार सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से मौसम में ठंडक महसूस की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481