Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Twitter : फिर मुसीबत में मस्क ,ट्विटर ने नहीं दिया दफ्तरों का किराया - The Indian Exposure

Twitter : फिर मुसीबत में मस्क ,ट्विटर ने नहीं दिया दफ्तरों का किराया

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की वजह से अरबपति कारोबारी एलन मस्क फिर से चर्चा में हैं। असल में ट्विटर ने अमेरिका और ब्रिटेन में अपने दफ्तरों का किराया नहीं दिया है, जिसकी वजह से ट्विटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। अमेरिका में सान फ्रैंसिस्को स्थिति मुख्यालय के लिए ट्विटर को हर महीने करीब 34 लाख डॉलर किराया चुकाना होता है, लेकिन दिसंबर और जनवरी दोनों महीनों का किराया ट्विटर ने नहीं दिया है।

दो माह से नहीं मिला किराया
सान फ्रैंसिस्को स्थिति ट्विटर मुख्यालय की मालिक कंपनी स्री नाइन मार्केट स्क्वायर ने बताया, उन्होंने ट्विटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। दो माह से किराया नहीं मिला। एक माह के किराये की राशि तो ट्विटर से सुरक्षा राशि के तौर पर लिए गए लैटर ऑफ क्रेडिट से मिल गई, लेकिन 34 लाख डॉलर का किराया बाकी है। लंदन में क्राउन इस्टेट ने भी कानूनी कार्रवाई शुरू की है, यहां पिकाडिली सर्कस के पास स्थित ट्विटर के दफ्तर का भी दो माह से किराया नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481