Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP : भोपाल में शहडोल की युवती से गैंगरेप ,जॉब की तलाश में आई थी - The Indian Exposure

MP : भोपाल में शहडोल की युवती से गैंगरेप ,जॉब की तलाश में आई थी

जॉब की तलाश में शहडोल से भोपाल आई युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती को रेलवे स्टेशन पर दो आरोपियों ने नौकरी दिलाने का झांसा दिया। वे उसे स्टेशन के पास ही एक घर में लेकर गए, यहां गलत काम किया। वहीं एक अन्य आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की। आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागी युवती ने जब दो पुलिसकर्मियों से मदद मांगी। तो आरोपी उनकी आंखों में पाउडर डालकर भाग निकले।

घटना 12 जनवरी की है। पुलिसकर्मियों ने युवती को 500 रुपए देकर शहडोल भेज दिया था। वहां पहुंचकर उसने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने 19 जनवरी को FIR दर्ज कराई। आगे की जांच के लिए सीधी थाना पुलिस ने केस डायरी भोपाल के मंगलवारा थाना पुलिस को भेजी। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी। वहीं पुलिसकर्मियों की भी पहचान नहीं हो सकी है। भोपाल पुलिस मामले की जांच कर रही है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481