Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
CM मान और केजरीवाल आज अमृतसर में : दूसरे चरण की 400 मोहल्ला क्लीनिक का करेंगे शुभारंभ - The Indian Exposure

CM मान और केजरीवाल आज अमृतसर में : दूसरे चरण की 400 मोहल्ला क्लीनिक का करेंगे शुभारंभ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज अमृतसर पहुंच रहे हैं। वे अमृतसर के पुतलीघर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह 400 मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन करने जा रहे हैं, जिन्हें आज पंजाब के लोगों के लिए खोला जा रहा है।

गौरतलब है कि AAP की तरफ से चुनावों से पहले राज्य में मोहल्ला क्लीनिक खोलने की गारंटी दी गई थी। गारंटी को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 15 अगस्त 2022 को पंजाब में 100 मोहल्ला क्लीनिक खोले थे। अब सीएम मान और सुप्रीमो केजरीवाल 400 और मोहल्ला क्लीनिक खोलने जा रहे हैं। जिनमें से 30 अमृतसर में खुलने वाली हैं।

हर क्लीनिक पर 25 लाख का खर्च
पंजाब में अब खोली जा रही हर मोहल्ला क्लीनिक पर तकरीबन 25 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। पुरानी डिस्पेंसरी, खाली इमारतें या प्राइमरी हेल्थ सेंटरों को मोहल्ला क्लीनिक पर शिफ्ट किया जा रहा है। जिनकी मरम्मत, पेंट, फाल सीलिंग, फर्नीचर आदि पर यह पैसा खर्च किया जा रहा हे।

7 हजार से अधिक रोगियों को लाभ
गौरतलब है कि 15 अगस्त 2022 में खुले आम आदमी क्लीनिक से संबंधित सरकारी आंकड़ों के अनुसार 100 (65 शहरी और 35 ग्रामीण) आम आदमी क्लीनिकों में रोजाना 7 हजार से अधिक रोगी सेहत सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।

टैब पर देते हैं डॉक्टर दवा
पंजाब में खोले जा चुके मोहल्ला क्लीनिक काफी हाईटेक हैं। यहां मरीजों की रजिस्ट्रेशन, डॉक्टर से दवा की लिस्ट और फार्मासिस्ट से दवाई मिलने तक सारा काम टैब पर ही किया जाता है। वर्तमान में यह क्लिनिक 100 प्रकार की दवाएं और 41 बुनियादी लैब टैस्ट सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481