Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP में बारिश : उज्जैन, शाजापुर में स्कूलों की छुट्‌टी ,भोपाल, इंदौर समेत 33 जिलों में गिरा पानी - The Indian Exposure

MP में बारिश : उज्जैन, शाजापुर में स्कूलों की छुट्‌टी ,भोपाल, इंदौर समेत 33 जिलों में गिरा पानी

मध्यप्रदेश के कई इलाकों में गणतंत्र दिवस यानि गुरुवार को बारिश का दौर जारी रहा। राजधानी भोपाल में देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे पहले सुबह से ही बादल छाए रहे। मौसम सुहाना होने और गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने से लोग पर्यटन स्थलों का रुख करते नजर आए, तो कई लोग सर्दी के चलते घरों में ही रहे।

तेज बारिश और खराब मौसम की वजह से उज्जैन में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों की आज छुट्‌टी घोषित की गई है। शाजापुर में भी आज 5वीं तक की छुट्टी घोषित की गई है। कलेक्टर दिनेश जैन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। जो जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगे।

बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आई है। इससे ठंड का असर बढ़ गया है। इंदौर सबसे ठंडा रहा। यहां गुरुवार को दिन का तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 19.4 डिग्री तापमान रहा। उज्जैन, धार, गुना, राजगढ़, नौगांव में भी पारा काफी कम रहा। यहां 20 डिग्री के नीच तापमान दर्ज किया गया।

इधर, शुक्रवार को भोपाल-इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के 33 जिलों में बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से प्रदेश में फिर एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इससे फरवरी के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481