Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह सक्रिय होने से अगले 48 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक भारी बारिश के आसार - The Indian Exposure

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह सक्रिय होने से अगले 48 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक भारी बारिश के आसार

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह सक्रिय होने से अगले 48 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक भारी बारिश के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल, देहरादून में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पर्वतीय जिलों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 24 घंटे में पूरे उत्तराखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार और सोमवार को बारिश और बर्फबारी के साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। सरकार, शासन और आपदा आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481