Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 Delhi : ऑफिस से घर लौट रही महिला की हत्या , बदमाशों ने पेट में गोली मारी, अस्पताल में मौत - The Indian Exposure

 Delhi : ऑफिस से घर लौट रही महिला की हत्या , बदमाशों ने पेट में गोली मारी, अस्पताल में मौत

दिल्ली के पश्चिम विहार में सोमवार को एक 32 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब महिला ऑफिस से घर आ रही थी। बदमाशों ने सड़क पर रोक कर उसे गोली मार दी। आसपास के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान ज्योति के रूप में हुई है। वह फ्लिपकार्ट के कूरियर डिपार्टमेंट में काम करती थी। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह ऑफिस से घर लौट रही थी। महिला स्कूटी पर सवार थी। इस बीच दो लोगों ने उसे पेट में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर महिला की स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस को शक, आरोपी महिला को पहले से जानता था
आसपास के लोगों ने घायल महिला को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा- आरोपी महिला को जानता था, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से उनके बीच अनबन चल रही थी। हमें संदेह है कि जब उसने उससे बात नहीं की तो उसने महिला पर हमला कर दिया। हम आरोपी के संबंध में महिला के परिवार से पूछताछ कर रहे हैं।

आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता का पति प्लास्टिक-स्क्रैप का काम करता है। परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार की दुश्मनी या विवाद की जानकारी नहीं है। पीड़िता के पिता ने बेटी के लिए न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि बेटी के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। साथ ही इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481