Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
PM Modi : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर महाखेल में हुए शामिल - The Indian Exposure

PM Modi : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर महाखेल में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘जयपुर महाखेल’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि इस कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान की राजधानी में जयपुर से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा किया गया है।

महाखेल की शुरुआत 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन की गई थी। इस साल यह महाखेल कबड्डी प्रतियोगिता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिसमें 450 से अधिक ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं और वार्डों के 6,400 से अधिक युवाओं और खिलाड़ियों की भागीदारी देखी गई है।

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा, “इतिहास गवाह है कि इस वीर भूमि के बच्चे अपने शौर्य से युद्ध के मैदान को खेल के मैदान में बदल देते हैं। इसलिए अतीत से लेकर आज तक जब भी देश की सुरक्षा का सवाल उठता है तो राजस्थान के युवा किसी से पीछे नहीं रहते हैं।”

आज चित्रकुट स्टेडियम में इस समारोह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, “आज इस महाखेल को देखकर मैं कह सकता हूं कि आपका कार्यकाल खेल और एथलीटों का स्वर्णिम युग लेकर आया। मेरे जमाने के खिलाड़ी पिछली सरकारों में खेलों की दुर्दशा के गवाह हैं। अब हम खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं और सम्मान को देखते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481