Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Char Dham Yatra : 10 फीसदी तक बढ़ सकता है चारधाम यात्रा का किराया - The Indian Exposure

Char Dham Yatra : 10 फीसदी तक बढ़ सकता है चारधाम यात्रा का किराया

चारधाम यात्रा संचालित करने वाली निजी बस मालिकों की संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने इस साल भी शासन से किराया बढ़ाने की सिफारिश की है। इस संबंध में 14 फरवरी को समिति की बैठक है। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।

ट्रांसपोर्ट कंपनी के अध्यक्षों का कहना है कि इस बार चारधाम यात्रा का किराया कम से कम 10 फीसदी तक बढ़ेगा। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि बस का जो चेचिस 18-19 लाख में आता था, वह अब करीब 25 लाख में आ रहा है। बसों के पार्ट्स, मोबिल ऑयल महंगा होने के कारण किराया बढ़ाना पड़ रहा है। 

पिछले साल के मुकाबले इस साल महंगाई बढ़ी है। बसों के पार्ट्स और अन्य आइटम महंगे हुए हैं। ऐसे में चारधाम यात्रा में बसों का किराया बढ़ाना ट्रांसपोर्टरों की मजबूरी है। 10 फीसदी तक किराया बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481