Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
North East: त्रिपुरा में आज दो रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी - The Indian Exposure

North East: त्रिपुरा में आज दो रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनीत सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी महेश शर्मा और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। मोदी धलाई जिले के अंबासा में दोपहर करीब 12 बजे पहली रैली को संबोधित करेंगे। दूसरी रैली दोपहर तीन बजे गोमती में होगी।

दिन में पार्टी के पूर्वोत्तर समन्वयक डॉ. संबित पात्रा भट्टाचार्य ने अन्य नेताओं के साथ यहां बैठक कर प्रधानमंत्री के दौरे से पहले की तैयारियों पर चर्चा की।

माकपा से ज्यादा भाजपा ने त्रिपुरा को नुकसान पहुंचाया: टीएमसी महासचिव
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि माकपा ने अपने 25 साल के शासन में जितना नुकसान किया है, उससे कहीं ज्यादा भाजपा ने पांच साल में त्रिपुरा का नुकसान किया है। कमलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि भगवा पार्टी ने विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला करके, बैठक और कार्यक्रम आयोजित करने के उनके प्रयासों को विफल करके और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबा कर राज्य में आतंक का राज खोल दिया है।

असम में अब तक 2,789 लोगों की गिरफ्तारी
बाल विवाह पर चल रही कार्रवाई के दौरान असम में अब तक 2,789 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को अभियान का एक सप्ताह पूरा हो गया है। सरकार ने बाल विवाह के पीड़ितों के पुनर्वास के उपाय करने की प्रक्रिया भी शुरू की है। यह जानकारी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481