Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Lucknow : पहली बार लखनऊ आ रहीं राष्ट्रपति का नागरिक अभिनंदन आज - The Indian Exposure

Lucknow : पहली बार लखनऊ आ रहीं राष्ट्रपति का नागरिक अभिनंदन आज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रविवार शाम लोक भवन में नागरिक अभिनंदन होगा। राष्ट्रपति बनने के बाद वह पहली बार लखनऊ आ रही हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रख्यात रंगमंच कलाकार, साहित्याकर, लेखक, प्रोफेसर, शिक्षक, चिकित्सक, खिलाड़ी, शिल्पकार, लखनऊ व्यापार मंडल व मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ अधिकारी व कर्मचारी राष्ट्रपति का अभिनंदन करेंगे।

राष्ट्रपति रविवार रात रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी। 13 फरवरी को जनजातीय समाज के लोगों से मुलाकात करेंगी। प्रदेश सरकार की ओर से सुबह 8.50 बजे प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित फिल्म का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। 

आदिवासी जाति बुक्सा के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगी और उन्हें प्रमाण पत्र देंगी। सुबह 10.30 बजे से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होगी। राष्ट्रपति 13 फरवरी को दोपहर दोपहर बाद वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481