Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पीएम मोदी डीवीएम एक्सप्रेस-वे के अलीपुर से दौसा भाग का आज करेंगे शुभारंभ - The Indian Exposure

पीएम मोदी डीवीएम एक्सप्रेस-वे के अलीपुर से दौसा भाग का आज करेंगे शुभारंभ

दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे (डीवीएम एक्सप्रेस-वे) के गांव अलीपुर से दौसा तक के भाग का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को करेंगे। इसके लिए दौसा में शुभारंभ समारोह की तैयारी शनिवार को हर स्तर पर पूरी कर ली गई। प्रधानमंत्री हेलीकाप्टर से सीधे दौसा पहुंचेंगे। इसे ध्यान में रखकर समारोह स्थल के नजदीक ही तीन हेलीपैड बनाए गए हैं।

एसपीजी ने समारोह स्थल को अपने नियंत्रण में लिया

समारोह स्थल और आसपास के इलाके को एसपीजी ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई केंद्रीय मंत्री शरीक होंगे।

नितिन गडकरी और मनोहर लाल भी समारोह में होंगे शामिल

अलीपुर गांव से एक्सप्रेस-वे की शुरुआत हो रही है। इसे ध्यान में रखकर अलीपुर में भी रविवार को सुबह 11 बजे संक्षिप्त समारोह रखा गया है। समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल शरीक होंगे। यहां पर कंट्रोल रूम का केंद्रीय मंत्री शुभारंभ करेंगे। यहां से केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री नूंह जिले के गांव हिलालपुर में बनाए गए टोल प्लाजा के नजदीक आयोजित समारोह में शरीक होंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री पूरे रूट का अवलोकन करते हुए दौसा पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481