Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Turkiye Syria Earthquake: तुर्किये-सीरिया भूकंप पीड़ितों को तीन महीने का इमरजेंसी वीजा देगा जर्मनी - The Indian Exposure

Turkiye Syria Earthquake: तुर्किये-सीरिया भूकंप पीड़ितों को तीन महीने का इमरजेंसी वीजा देगा जर्मनी

जर्मनी के गृह मंत्री नैन्सी फैजर ने शनिवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनका देश तुर्किये और सीरिया के भूकंप पीड़ितों को तीन महीने का वीजा देगा। फेज़र ने दैनिक समाचार पत्र बिल्ड को बताया कि यह आपातकालीन सहायता है।

25 हजार से अधिक लोगों की मौत

फेजर ने कहा, “हम जर्मनी में तुर्किश या सीरियाई परिवारों को अपने करीबी रिश्तेदारों को अपने घरों में आपदा क्षेत्र से लाने की अनुमति देना चाहते हैं।” घातक भूकंप ने 25,000 से अधिक लोगों की जान ले ली है।

फैजर ने कहा कि पात्र लोगों के पास ‘नियमित वीजा तीन महीने के लिए वैध’ हो सकता है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय के साथ संयुक्त पहल पीड़ितों को जर्मनी में ‘आश्रय खोजने और चिकित्सा उपचार प्राप्त करने’ की अनुमति देगी।

जर्मनी में रहते हैं तुर्की मूल के 2.9 मिलियन लोग 

तुर्की मूल के लगभग 2.9 मिलियन लोग जर्मनी में रहते हैं, जिनमें आधे से अधिक तुर्की राष्ट्रीयता रखते हैं। सीरियाई समुदाय भी बड़ा है और 924,000 होने का अनुमान है, क्योंकि पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने 2015 और 2016 में शरणार्थियों के लिए सीमाएं खोली थीं। 2014 में जर्मनी में 118,000 सीरियाई थे।

मलबे से बड़ी संख्या में मिल रहे शव

तुर्किये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हजार के करीब पहुंच गई है। समय बीतने के साथ मलबे में दबे लोगों के जिंदा मिलने की संभावना कम होती जा रही है। ध्वस्त हुए भवनों के मलबे से बड़ी संख्या में शव मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481