Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आगरा में शराब पीने की शर्त में गई जान :10 मिनट में तीन क्वार्टर पीना था, तबीयत बिगड़ी तो दोस्त छोड़कर भाग गए - The Indian Exposure

आगरा में शराब पीने की शर्त में गई जान :10 मिनट में तीन क्वार्टर पीना था, तबीयत बिगड़ी तो दोस्त छोड़कर भाग गए

आगरा में शराब पीने की शर्त ने एक शख्स की जान ले ली। दोस्तों ने 10 मिनट में तीन क्वार्टर शराब पीने की शर्त लगाई थी। शराब पीने के बाद ई-रिक्शा चालक की तबीयत बिगड़ी तो दोस्त छोड़कर भाग गए। आरोप है कि उसकी जेब में रखे 60 हजार रुपए भी निकल लिए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

10 मिनट में तीन क्वार्टर पीने पर पैसे नहीं देने थे
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि भोला, केशव और जय सिंह शराब पीने के लिए इकट्‌ठा हुए थे। शर्त लगी कि जो 10 मिनट में तीन क्वार्टर शराब पी लेगा उसे शराब के पैसे नहीं देने पड़ेंगे। इसी शर्त को पूरा करने में जय सिंह की मौत हो गई। मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।

ताजगंज के गांव धांधूपुरा निवासी जय सिंह के भाई सुखवीर सिंह ने पुलिस को बताया, “जय सिंह ई-रिक्शा चलाता था। 8 फरवरी की शाम को जय घर से 60 हजार रुपए लेकर निकला था। मुझसे कहा था कि ई-रिक्शा की किश्त जमा करने जा रहा हूं।

कुछ घंटे बाद एक परिचित ने बताया कि जय सिंह बेहोशी की हालत में शिल्पग्राम में पड़ा है। मैं वहां पर पहुंचा। जय सिंह को नजदीक के अस्पताल में ले गए। मगर, उन्हें भर्ती नहीं किया गया। बाद में एसएन इमरजेंसी लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसे कोई बीमारी नहीं थी।

30-30 हजार रुपए बांट लिए
भाई सुखवीर सिंह ने आरोप लगाया कि गांव धांधूपुरा निवासी केशव और भोला ही जय सिंह को लेकर गए थे। उसे शराब पिलाई। उसकी जेब में रखे 60 हजार रुपए भी अपने पास रख लिए। दोनों ने 30-30 हजार रुपए आपस में बांट लिए। इसके बाद पुलिस से शिकायत नहीं करने का दबाव भी बना रहे थे। सुखवीर सिंह की तहरीर पर रविवार को ताजगंज पुलिस ने केशव और भोला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481