Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आज करनाल पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह : तीन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, देंगे बड़ी सौगातें,  - The Indian Exposure

आज करनाल पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह : तीन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, देंगे बड़ी सौगातें, 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के करनाल पहुंचेंगे। यहां वह 3 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसमें पहला कार्यक्रम मधुबन अकादमी में होगा। जबकि दूसरा कार्यक्रम मधुबन के नजदीक गाला रेस्तरां डिवेंचर और तीसरा कार्यक्रम हैफेड एग्रो मॉल में होना है। आज अमित शाह प्रदेश की जनता को बड़ी सौगातें देंगे।

हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति कलर से करेंगे अलंकृत
केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज सुबह 11 बजे पुलिस अकादमी मधुबन के वच्छेर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति कलर से अलंकृत करेंगे। इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री अमित शाह दोपहर बाद 1:30 बजे जीटी रोड पर मधुबन के नजदीक गाला रेस्तरां डिवेंचर में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

एग्रो मॉल में विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत
इसके बाद 2:35 बजे हरियाणा सहकारिता एक्सपोर्ट हाउस (एग्रो मॉल) में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे तथा सहकारिता से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करेंगे।

हैफेड को सौंप चुकी है एग्रो मॉल
हरियाणा सरकार द्वारा एग्रो मॉल को हैफेड को सौंप दिया गया है और अब यह एग्रो मॉल हरियाणा सहकारिता एक्सपोर्ट हाउस के नाम से जाना जाएगा। इस एक्सपोर्ट हाउस की विधिवत शुरुआत के बाद चावल कारोबार व अन्य प्रकार के खाद्यान्न के निर्यात से जुड़े कार्यालय व प्रतिष्ठान संचालित हो जाएंगे।

उद्घाटन व शिलान्यास
केंद्रीय मंत्री अमित शाह विभिन्न परियोजनाओं का द्घाटन करेंगे। इन में सांझी डेयरी का उद्घाटन, एथेनॉल संयंत्र चीनी मिल पानीपत का शिलान्यास, दुग्ध संयंत्र रेवाड़ी का शिलान्यास, इंटरनेट रेडियो-सहकारिता वाणी ऐप का शुभारंभ तथा सहकारिता समितियों के लिए एनसीडीसी हरियाणा द्वारा 10 हजार करोड़ का स्वीकृति पत्र भेंट किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था में जुटा है प्रशासन
केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर हरियाणा पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई है। मधुबन अकादमी से लेकर करनाल एग्रो मॉल तक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही पुलिस अधिकारियों की ड्यूटियां भी लगाई हुई है। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल की एग्रो मॉल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481