Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मेरठ में मिला कोरोना मरीज : सिंगापुर से लौटे अधिकारी में संक्रमण की पुष्टि - The Indian Exposure

मेरठ में मिला कोरोना मरीज : सिंगापुर से लौटे अधिकारी में संक्रमण की पुष्टि

मेरठ में लगभग 3 महीने बाद कोरोना का केस सामने आया है। मेरठ के एक सरकारी अधिकारी में कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि अफसर हाल में ही सिंगापुर से यात्रा कर लौटे रहे हैं। माना जा रहा है कि वहीं से उन्हें संक्रमण हुआ है।
10 फरवरी से है बुखार, जुकाम
शास्त्रीनगर निवासी सरकारी अधिकारी की उम्र लगभग 42 साल है। इनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 10 फरवरी को अफसर सिंगापुर से वापस मेरठ लौटे। तभी से गले में दर्द, सर्दी, खांसी, जुखाम और बुखार था।

जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजा सैंपल
पहले घर में ट्रीटमेंट किया। इसके बाद भी बुखार ठीक नहीं हुआ हो तो निजी लैब में जांच कराई। निजी लैब से मिली रिपोर्ट में अधिकारी में कोविड संक्रमण निकला है। अब उनका सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ केजीएमयू भेज दिया गया है।

परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच
जिले में करीब चार माह बाद कोरोना का कोई मरीज मिला है। इनके परिवार के अन्य चार सदस्यों की भी कोरोना की जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग बुधवार को सैंपल लेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481