Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
न्यूजीलैंड में साइक्लोन गेब्रियल के बाद भूकंप :रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता, परपरौमू शहर से 50 किमी दूर था केंद्र - The Indian Exposure

न्यूजीलैंड में साइक्लोन गेब्रियल के बाद भूकंप :रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता, परपरौमू शहर से 50 किमी दूर था केंद्र

साइक्लोन गेब्रियल के बाद न्यूजीलैंड में अब भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार को आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 दर्ज की गई। इसका केंद्र परपरौमू शहर से 50 किलोमीटर दूर था। राजधानी वेलिंगटन सहित ऑकलैंड और क्राइस्टचर्च शहर में लोगों ने करीब 30 सेकेंड झटके महसूस किए।

इसके कुछ ही देर बाद 4.0 तीव्रता का दूसरा झटका भी आया। इसका केंद्र साउथवेस्ट में तौमारुनुई शहर था। हालांकि, नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं होने की बात कही है। भूकंप से फिलहाल नुकसान की कोई खबर नहीं है।

साइक्लोन गेब्रियल में 4 लोगों की मौत

इससे पहले न्यूजीलैंड में आए साइक्लोन गेब्रियल ने नॉर्थ आइलैंड में भारी तबाही मचाई। अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 10 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं। न्यूजीलैंड सरकार ने मंगलवार को नेशनल इमरजेंसी का ऐलान किया। ऑकलैंड शहर में हवा की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई थी। उत्तरी इलाकों के करीब 46 हजार घरों में बिजली सप्लाई ठप हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481