Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 Haridwar : हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी - The Indian Exposure

 Haridwar : हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज शनिवार को मनाया जाएगा। सुबह चार बजे से हरकी पैड़ी एवं आसपास घाटों पर स्नान शुरू हो गया। शाम तक घाटों पर स्नान चलेगा। पर्व स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। वहीं, प्रदेशभर के मंदिरों में भी तड़के से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है।

रिद्वार में पुलिस और मेला प्रशासन की ओर से स्नान की कड़ी तैयारियां की गई है। हरकी पैड़ी का मेला क्षेत्र जीरो प्वाइंट रखा गया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनात है। भीड़ में सादी वर्दी में महिला सिपाहियों के अलावा बम निरोधक दस्ते तैनात है। साथ ही गंगा घाटों पर जल पुलिस भी मुस्तैद है। 

सजे दून के शिवालय

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवालय सज गए हैं। देहरादून का सबसे पौराणिक मंदिर टपकेश्वर महादेव भी सज गया है। इस मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन करेंगे। भक्त भोलेनाथ को फल, फूल, जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। टपकेश्वर मंदिर के दिगंबर भरत गिरी महाराज ने बताया कि देहरादून शहर से सात किमी. की दूरी पर टपकेश्वर मंदिर स्थित है। बाबा के इस धाम पर देशभर से कई लोग दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। पौराणिक मान्यता है कि आदिकाल में भगवान शंकर ने यहां देवताओं की प्रार्थना से प्रसन्न होकर उन्हें देवेश्वर के रूप में दर्शन दिए थे। मान्यता है कि इसी जगह को द्रोणपुत्र अश्वत्थामा की जन्मस्थली व तपस्थली माना गया है। जहां अश्वत्थामा के माता-पिता गुरु द्रोणाचार्य व कृपि की पूजा-अर्चना से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया था। जिसके बाद ही उनके घर अश्वत्थामा का जन्म हुआ था।

गढ़ी बाजार से टपकेश्वर मंदिर तक रहेगा जीरो जोन

देहरादून में महाशिवरात्रि को लेकर टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र के लिए यातायात पुलिस ने प्लान जारी किया है। पर्व को लेकर शुक्रवार रात 12 बजे से यह प्लान लागू हो गया है।  शनिवार पूरे दिन के लिए गढ़ी बाजार से टपकेश्वर मंदिर तक जीरो जोन रहेगा। इस मार्ग पर कोई वाहन नहीं चलेगा। इसके अलावा यातायात पुलिस ने कई स्थलों को पार्किंग के लिए चिन्हित किया है। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि जनता से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है। सड़कों पर वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने दी महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। यह पर्व समाज को प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व असत्य से सत्य की ओर ले जाने की राह भी प्रशस्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481