Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Project Cheetah: दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते भारत के लिए रवाना, सी-17 विमान से आज पहुंचेंगे कूनो नेशनल पार्क - The Indian Exposure

Project Cheetah: दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते भारत के लिए रवाना, सी-17 विमान से आज पहुंचेंगे कूनो नेशनल पार्क

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि हमारे पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया जा रहा है। ये चीते आज भारत पहुंच जाएंगे। भारतीय वायु सेना के गैलेक्सी ग्लोबमास्टर सी17 पर 12 चीतों को बीते दिन लादकर देश लाया जा रहा है। विमान के आज सुबह करीब 10 बजे मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचने की उम्मीद है।

भारत के लिए रवाना हुआ विमान

भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर मालवाहक विमान दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लेकर आ रहा है। ये सभी चीते आज भारत पहुंचेंगे। 12 चीतों में से सात नर और पांच मादा हैं। चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा। इससे पहले भारत में चीतों की समुचित संख्या सुनिश्चित करने में सहयोग देने के लिए दक्षिण अफ्रीका ने भारत के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे।

वन्य जीवन के इतिहास में एक नए युग की शुरूआत

बता दें कि इससे पहले, नामीबिया से आठ चीतों को लाया गया था जिसे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर, 2022 को अपने जन्मदिन के अवसर पर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। बता दें कि 1952 में भारत सरकार ने चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया था। 71 वर्षों बाद चीतों को मोदी सरकार की पलक से बसाया जाना देश के वन्य जीवन के इतिहास में एक नए युग की शुरूआत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481