Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP : 900 मेधावी छात्रों की मार्कशीट पर हुए फर्जी तरीके से दाखिले - The Indian Exposure

UP : 900 मेधावी छात्रों की मार्कशीट पर हुए फर्जी तरीके से दाखिले

बिना नीट की परीक्षा दिए आयुष कॉलेजों में फर्जी तरीके से एडमिशन के मामले के तार कई राज्यों से जुड़ रहे हैं। एसटीएफ ने अपनी चार्जशीट में उल्लेख किया है कि नीट की परीक्षा देने वाले अन्य राज्यों के करीब 900 छात्रों को घोटालेबाजों ने अपना निशाना बनाया। जिन अभ्यर्थियों के परीक्षा में अच्छे नंबर आए थे, उनको फोन करके मार्कशीट मांगी गयी। बाद में अपात्र अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर फॉर्म उनका फोटो और नाम देकर एडमिशन कर लिया गया।

एसटीएफ के अधिकारियों केमुताबिक इनमें से अधिकतर छात्र-छात्राएं दक्षिण भारत के राज्यों के थे। यूपी से काफी दूर होने की वजह से उनके नाम पर दूसरे का एडमिशन लेना आसान तरीका था। इसके लिए कॉलेजों की तरफ से उनको फोन करके एडमिशन लेने के लिए बुलाया जाता था। साथ ही कॉलेज की मेल आईडी पर उनकी मार्कशीट आदि दस्तावेज मंगवाए जाते थे।

बाद में बेहद चतुराई से इसमें अपात्रों की फोटो चिपका कर फॉर्म में नाम-पता बदल दिया जाता था। सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए तीन से पांच लाख जबकि निजी कॉलेजों में एक से तीन लाख रुपये लिए गए। जांच में सामने आया कि सीतापुर निवासी बिचौलिए आलोक त्रिवेदी ने इस तरीके से सबसे ज्यादा दाखिले कराए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481