Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Turkiye Earthquake: तुर्किये में फिर लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता - The Indian Exposure

Turkiye Earthquake: तुर्किये में फिर लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता

तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार को मध्य तुर्किये क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया है। यूरोपीय भूमध्यसागरीय सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार भूकंप 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था। हालांकि, भूकंप के बाद किसी भी जान माल के नुकसान की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

45000 से ज्यादा लोगों की हो चुकी मौत

तुर्किये और सीरिया में बीते दिनों आए भूकंप के चलते लोगों की मौत का आंकड़ा 45000 को पार कर गया है। जैसे-जैसे बचाव अभियान काम कर रहा है, मरने वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। तुर्किये में करीब 2,64,000 अपार्टमेंट भूकंप से धराशाई हुए हैं। इनमें रहने वाले लाखों लोगों में से तमाम लोग मारे गए हैं या घायल हैं या फिर लापता हैं। लाखों लोगों की जान बच गई है लेकिन उनका सब कुछ खत्म हो गया है और वे बेघर होकर भीषण ठंड में मामूली सुविधाओं के सहारे दिन काट रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481