Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Karnataka visit : जेपी नड्डा आज से कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर जनसभाओं में हिस्सा लेंगे - The Indian Exposure

Karnataka visit : जेपी नड्डा आज से कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर जनसभाओं में हिस्सा लेंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी राज्य कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे उडुपी और बेलूर में जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान नड्‌डा मंगलुरु भी जाएंगे और चिक्कमंगलुरु में बाइक रैली में हिस्सा लेंगे। साथ ही महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थ स्थानों में से एक श्रृंगेरी मठ भी जाएंगे। बता दें कि कर्नाटक में अप्रैल-मई 2023 में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। चुनावी सरगर्मी के बीच JDS और भाजपा के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

चुनावी तारीखों की घोषणा से पहले 27 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर्नाटक जाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री येडियुरप्पा के गृह जिले शिमोगा में एक एयरपोर्ट का उद्घाटन और मार्च के पहले सप्ताह में मैसूरु-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे का भी उद्घाटन कर सकते हैं। इससे पहले 11 फरवरी को केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी कर्नाटक का दौरा कर चुके हैं।

कर्नाटक दक्षिण भारत का इकलौता ऐसा राज्य है जहां भाजपा की सरकार है। पिछले विधानसभा चुनावों में बहुमत नहीं मिल पाने के बाद भी राज्य में सरकार बनाई थी। उस समय येदियुरप्पा सीएम बनाया था। हालांकि कुछ समय बाद बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया गया।

धर्मेंद्र प्रधान हैं राज्य के चुनाव प्रभारी
इससे पहले जेपी नड्डा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई को सह प्रभारी बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481