Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Owaisi: दिल्ली में असदुद्दीन ओवैसी के घर पर हमला ,शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - The Indian Exposure

Owaisi: दिल्ली में असदुद्दीन ओवैसी के घर पर हमला ,शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के घर पर हमला होने की बात सामने आई है। दिल्ली के अशोका रोड स्थित ओवैसी के आवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया है। हमले के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद एडिशनल डीसीपी ने उनके आवास का दौरा किया। पुलिस सबूत इकट्ठा कर रही है।

असदुद्दीन ओवैसी ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर हमला होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ओवैसी के अनुसार उन्होंने रात में लौटने के बाद पाया कि उनके आवास पर पत्थर फेंके गए हैं।

खिड़कियों को क्षतिग्रस्त किया

ओवैसी ने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उपद्रवियों के एक समूह ने उनके आवास पर पथराव किया और खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ओवैसी ने कहा, “मैं रात 11:30 बजे अपने आवास पर पहुंचा तो मैंने खिड़कियों के शीशे टूटे हुए और चारों ओर पत्थर पड़े हुए पाए। मेरे नौकर ने बताया कि बदमाशों के एक समूह ने शाम करीब 5:30 बजे निवास पर पत्थर फेंके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481