Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather: अगले एक हफ्ते बढ़ेगा पारा, 31 डिग्री तक पहुंचने के आसार - The Indian Exposure

Weather: अगले एक हफ्ते बढ़ेगा पारा, 31 डिग्री तक पहुंचने के आसार

उत्तराखंड में फरवरी माह में पारा तेजी से बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आठ से 10 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जबकि, पर्वतीय जिलों में तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा।

उत्तराखंड के देहरादून सहित तमाम क्षेत्रों में मौसम में लगातार तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले एक दो दिन में मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ सकती है।

फरवरी माह में 2021 में उच्चतम तापमान 31.8 डिग्री तक पहुंचा था। इस बार भी तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बरसात होने के आसार हैं।

हिमस्खलन की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान आठ से दस डिग्री सेल्सियस बढ़ने के कारण अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पिघलेगी। इससे उत्तराखंड की नदियों के जलस्तर में वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। साथ ही फसलों को दुष्प्रभाव से बचाने के लिए सिंचाई करने की सलाह दी गई है।

अचानक बढ़े तापमान से दूर हुए गर्म कपड़े

अचानक बढ़े तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि लोग दिनभर हल्के कपड़ों में घूम रहे हैं। रात में भी लोग कम गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह तक मौसम में ठंडक बरकरार थी, जिससे धर्मनगरी के लोगों को दिनभर गर्म कपड़ों का प्रयोग करना पड़ रहा था। रात के समय में तो सर्दी के प्रकोप से बचने के लिए लोगों को भारी-भरकम गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे थे।

15 फरवरी को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन अगले ही दिन मौसम ने करवट बदली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ढाई से तीन डिग्री का ताप बढ़ गया। अधिकतम तापमान 27.5 व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया था। अचानक मौसम में हुए बदलाव ने रविवार को दोपहर में गर्मी और बढ़ा दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481