Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Crime : महज 30 रुपये के लिए हलवाई की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी भाइयों को किया गिरफ्तार - The Indian Exposure

Crime : महज 30 रुपये के लिए हलवाई की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी भाइयों को किया गिरफ्तार

मॉडल टाउन इलाके में बृहस्पतिवार शाम तीस रुपये के लेन-देन के विवाद में पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने एक हलवाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल को पास के अस्पताल लेकर गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक की शिनाख्त सोनू (38) के रूप में हुई है।

वह गुड़मंडी मॉडल टाउन इलाके में रहता था। वह शादीशुदा था और उसके चार बच्चे हैं। वह शादी समारोहों में हलवाई का काम करता था। बृहस्पतिवार शाम पुलिस को गुड़मंडी इलाके में युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली।

सोनू सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसके पेट सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू मारे जाने के निशान थे। पुलिस उसे नजदीक के अस्पताल में ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। चश्मदीदों के बयान पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले राहुल और हरीश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 

कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपियों को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि राहुल सोनू के साथ काम कर चुका था। उसे सोनू से अपने काम के 30 रुपये लेने थे। इसको लेकर दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद था।

बृहस्पतिवार को राहुल अपने भाई हरीश के साथ सोनू से पैसे लेने आया था। जहां इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। दोनों भाइयों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर चाकू मारकर वहां से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481