Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Assembly Elections: पीएम मोदी की आज मेघालय और नगालैंड में चुनावी रैली - The Indian Exposure

Assembly Elections: पीएम मोदी की आज मेघालय और नगालैंड में चुनावी रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) चुनावी राज्य नगालैंड और मेघालय के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी शिलांग में एक रोड शो भी करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर दोनों ही राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में शिलांग में एक रोड शो में भाग लेंगे। साथ ही वह पश्चिमी मेघालय के तुरा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

भाजपा मेघालय के अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने कहा कि प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे राज्य के तीन स्वतंत्रता सेनानियों यू टिरोट सिंग, यू कियांग नांगबाह और पा तोगन संगमा को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद शिलांग शहर के बीचोबीच ख्यानदाइलाद (Khyndailad) क्षेत्र में रोड शो में भाग लेंगे और  इसके बाद लोगों को संबोधित करेंगे।

रोड शो के बाद पीएम मोदी दोपहर में वेस्ट गारो हिल्स जिले के तुरा के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वह बीसीसीआई के आलोटग्रे स्टेडियम (Alotgre Stadium) में एक रैली को संबोधित करेंगे। बता दें, प्रधानमंत्री मोदी पहले 120 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने पीए संगमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रैली को संबोधित करने वाले थे, लेकिन खेल विभाग ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481