Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand : केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा सवा लाख पार - The Indian Exposure

Uttarakhand : केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा सवा लाख पार

चारधाम यात्रा में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए पंजीकरण का आंकड़ा सवा लाख पार हो गया है। इसमें केदारनाथ के लिए 62993 और बदरीनाथ के लिए 51557 यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। पर्यटन विभाग के उप निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि 21 फरवरी से शुरू हुए चारधाम यात्रा पंजीकरण में अब तक 1,14,553 लोग पंजीकरण करा चुके हैं।

पंजीकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। इस साल पंजीकरण के लिए चार माध्यम हैं। इसमें वेबसाइट, टोल फ्री नंबर पर कॉल, व्हाट्सएप और मोबाइल एप के जरिये पंजीकरण की सुविधा है। अब तक वेबसाइट के जरिए 92,397 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया है। मोबाइल एप से 14, 910 और व्हाट्सएप से 7,246 श्रद्धालुओं ने पंजीकृत कराया है।

उन्होंने बताया कि विभाग की वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर यात्री अपना पंजीकरण करा सकते हैं। व्हाट्सएप पर पंजीकरण करने के लिए 8394833833 नंबर पर यात्रा टाइप कर भेजना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481