Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में आया 6.5 तीव्रता का तेज भूकंप, अफगानिस्तान में फिर हिली धरती - The Indian Exposure

Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में आया 6.5 तीव्रता का तेज भूकंप, अफगानिस्तान में फिर हिली धरती

पापुआ न्यू गिनी के न्यू ब्रिटेन क्षेत्र में रविवार को भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 6.5 मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने यह जानकारी दी। यूएसजीएस के मुतबाकि, भूकंप का केंद्र 65 किमी की गहराई में था। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

वहीं अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रविवार तड़के करीब 2:15 बजे अफगानिस्तान के फैजाबाद से 273 किमी उत्तर पूर्व में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस ने ट्वीट किया कि भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर की गहराई में थी।

हाल के दिनों में कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बीते दिनों ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 265 किमी दूर ताजिकिस्तान में था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई थी। इसके अलावा ताजिकिस्तान में मुर्गोब से 67 किमी पश्चिम में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

तुर्किये और सीरिया में आया था विनाशकारी भूकंप
वहीं, बीते छह फरवरी को तुर्किये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें 50,000 से अधिक लोगों की जान चली गई। शक्तिशाली भूंकप से हजारों इमारतें ढह गई थीं। इससे लाखों लोग बेघर हो गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई थी। 21 फरवरी को भी तुर्किये-सीरिया सीमा क्षेत्र में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। तुर्किये के हताय प्रांत में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र अंताक्या शहर था। भूकंप में छह लोगों की मौत हुई है और 294 घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481