Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Russia-Ukraine War: यूक्रेन युद्ध रूस के लिए अस्तित्व की लड़ाई : पुतिन - The Indian Exposure

Russia-Ukraine War: यूक्रेन युद्ध रूस के लिए अस्तित्व की लड़ाई : पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध रूस और उसके नागिरकों के लिए अस्तित्व की लड़ाई है। वास्तव में यह एक ध्रुवीय विश्व व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई है जो किसी अन्य का अस्तित्व स्वीकार करने को तैयार नहीं है। पुतिन ने यह बात यूक्रेन युद्ध का एक वर्ष पूरा होने पर रूस के सरकारी टेलीविजन रूसिया वन से साक्षात्कार में कही है।

रूस को बर्बाद करना चाहते हैं: पुतिन

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, यूक्रेन युद्ध को लेकर जो माहौल बना है उससे स्पष्ट है कि रूस के लोगों के लिए यह आर-पार की लड़ाई है। उन्हें इसे जीतना ही होगा। रूस के इतिहास के लिए यह बनने या बिगड़ने का मौका है। अमेरिका की ओर इशारा कर पुतिन ने कहा, उनका एक ही लक्ष्य है, सोवियत संघ के बुनियादी ढांचे को खत्म करना। इसी के तहत वे रूस को बर्बाद करना चाहते हैं।

पुतिन ने कहा, यूक्रेन को दसियों अरब डालर की सैन्य सहायता प्रदर्शित करती है कि पश्चिमी देश शीतयुद्ध की मानसिकता से बाहर नहीं आए हैं। वे किसी भी हद तक जाकर रूस को बर्बाद करना चाहते हैं। ब्रिटेन और फ्रांस ने अपने परमाणु हथियारों को अलर्ट पर कर रखा है।

पश्चिमी देशों के विश्लेषक मान रहे हैं कि पुतिन ये सब बातें कहकर यूक्रेन में हर तरह के हथियार के इस्तेमाल की पृष्ठभूमि तैयार कर रहे हैं। वे विध्वंसक हथियारों के इस्तेमाल को सही ठहराने वाले तर्क गढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481