Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP : प्रयागराज और वाराणसी का पारा 35°C तक पहुंचा, इस महीने पारा 40 पार पहुंचने का अनुमान - The Indian Exposure

UP : प्रयागराज और वाराणसी का पारा 35°C तक पहुंचा, इस महीने पारा 40 पार पहुंचने का अनुमान

उत्तर प्रदेश के मौसम में ग्लोबल वार्मिंग का भी प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि मार्च के महीने में भी सामान्य से 4 से 5°C ज्यादा पारा रहेगा। फिलहाल बीते 24 घंटे में प्रयागराज 35.2°C के साथ सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। इसके बाद दूसरा सबसे गर्म शहर वाराणसी रहा, यहां पारा 34.5°C रिकॉर्ड किया गया। यूपी के कई शहरों में मार्च में तापमान 40°C के पार जा सकता है।

फरवरी में टूटा 122 साल का रिकॉर्ड
मार्च में हीट वेव की संभावना नहीं है। फरवरी से ही गर्मी का तापमान चढ़ने लगा था। दिसंबर-2022 रिकॉर्ड में सबसे गर्म रहा। अब फरवरी 2023 पिछले 122 वर्षों में, यानी 1901 के बाद से सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान का मासिक राष्ट्रीय औसत 29.54°C तक रिकॉर्ड किया गया।

मार्च का महीना औसतन गर्म रहेगा
लखनऊ मौसम विभाग के अधिकारी मोहम्मद दानिश बताते हैं कि इस बार मौसम में ग्लोबल वार्मिंग का भी असर दिखाई पड़ रहा है। फरवरी में जिस तरीके से तापमान में बढ़ोतरी सामान्य तौर से अधिक रही, ऐसा ही मौसम मार्च में भी होने की संभावना है। मार्च में औसत तापमान 31.1°C होता है, लेकिन मौजूदा समय में ही टेंपरेचर 1.1°C अधिक है। इसलिए यह अनुमान है कि मार्च में इस बार औसत तापमान से अधिक तापमान होने की पूरी संभावना है। मार्च के सामान्य तापमान से करीब 3 से 4 डिग्री अधिक टेंपरेचर रिकॉर्ड किया जाएगा। मार्च में लू की संभावना कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481