Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Punjab: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से आज मिलेंगे भगवंत मान - The Indian Exposure

Punjab: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से आज मिलेंगे भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। बैठक के एजेंडे के बारे में सूचना नहीं दी गई है लेकिन सूत्रों के अनुसार, अजनाला की घटना के संदर्भ में हो रही है। अजनाला में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके समर्थक तलवार और बंदूकें लेकर अपने एक सहयोगी की रिहाई के लिए पुलिस से भिड़ गए थे। इस हमले में पुलिस अधीक्षक स्तर के एक अधिकारी सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। 

पंजाब की आप सरकार राज्य में कथित रूप से बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर है। जहां भाजपा ने राज्य में राज्यपाल शासन की मांग की है, वहीं पंजाब कांग्रेस ने अजनाला में पुलिस कर्मियों पर हमला करने के लिए अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग की है।

मुख्यमंत्री मान के पास ही गृह मंत्रालय भी है। अजनाला की घटना के बाद सीएम ने कहा था कि उनकी सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखेगी और किसी को भी इसकी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पंजाब के आतंकवाद के दौर का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि अतीत में काले दिनों के कारण राज्य और यहां के लोगों ने बहुत कुछ झेला है और वे केवल शांति और प्रगति चाहते हैं। मान ने यह भी कहा कि हालांकि कुछ विखंडित करने वाली ताकतें लगातार राज्य की शांति और प्रगति को पटरी से उतारने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481