Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Election : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा संघ परिवार, 2024 में 80 के लक्ष्य पर बनेगी रणनीति - The Indian Exposure

Election : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा संघ परिवार, 2024 में 80 के लक्ष्य पर बनेगी रणनीति

प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतने का लक्ष्य हासिल करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं संघ ने कमान संभाल ली है। इससे संबंधित तैयारियों पर काम शुरू करते हुए संघ जमीनी स्तर से फीडबैक लेकर रणनीति तैयार करेगा। इस संबंध में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव के साथ ही नगर निकाय और सहकारिता के चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और संघ के सरकार्यवाह दत्रात्रेय होसबाले की मौजूदगी में हुई बैठक हुई। इसमें तय किया गया है कि जिस प्रकार से 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की सर्वाधिक सीटों पर विजय प्राप्त किया था, उसी तरह 2024 में होने वाले चुनाव में भी 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर तैयारी करना चाहिए। बैठक में संघ परिवार के विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, अधिवक्ता परिषद, सहकार भारती, शैक्षिक महासंघ जैसे सभी अनुषांगिक संगठनों से जमीनी फीडबैक जुटाया जाएगा। साथ ही उनसे संघ और भाजपा संगठन के लोगों को बेहतर समन्वय बनाकर काम करना होगा।

बैठक में संघ की ओर सरकार से यह भी अपेक्षा की गई है कि विचार परिवार के सभी संगठनों से मिले फीडबैक के आधार पर कीलकांटे दुरुस्त करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए। बैठक में यह भी तय किया गया है कि भाजपा और संघ के पदाधिकारियों के अलावा अनुषांगिक संगठनों में काम करने वाले लोगों को भी मैदान में उतारकर फीडबैक जुटाने का काम अभी से शुरू किया जाना चाहिए, ताकि उसके मुताबिक ही रणनीति तैयार की जा सके। बैठक में विचार परिवार के सगंठनों की भूमिका तय करने को लेकर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481