Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP: मुख्तार के करीबी के मकान पर चला बुलडोजर , गाजीपुर के घर में चल रहा था सेल्स टैक्स का ऑफिस - The Indian Exposure

UP: मुख्तार के करीबी के मकान पर चला बुलडोजर , गाजीपुर के घर में चल रहा था सेल्स टैक्स का ऑफिस

गाजीपुर में मुख्तार गैंग के करीबी हिस्ट्रीशीटर कमलेश सिंह प्रधान के दो मंजिला मकान पर बुलडोजर चला है। कमलेश सिंह की करीब 2 साल पहले मौत हो चुकी है। रविवार सुबह 7.30 बजे प्रशासन की टीम 5 बुलडोजर लेकर फुल्लनपुर क्रॉसिंग के पास पहुंची। इसके बाद कमलेश सिंह का घर गिरा दिया। इस दौरान मौके पर SDM और अन्य पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे हैं।

इसी मकान में वाणिज्यकर कार्यालय भी था। शनिवार को इसे आनन-फानन में खाली कराया गया। वाणिज्यकर कार्यालय को आईआरटी छात्रावास परिसर में शिफ्ट किया गया। कमलेश सिंह प्रधान की मौत के बाद यह बिल्डिंग उसकी पत्नी उषा देवी के नाम पर है।

प्रशासन के मुताबिक, यह मकान अवैध रूप से बनाया गया था। इसका नक्शा भी पास नहीं था। मई 2022 में गाजीपुर डीएम ने इसे गिराने का आदेश दिया था। लेकिन, करीब 20 साल से इस बिल्डिंग में वाणिज्यकर कार्यालय खुला हुआ था। यूनियन बैंक भी था। इसके अलावा, 7 दुकानें थीं। इस वजह से कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। लेकिन, शनिवार को पूरी बिल्डिंग को खाली करवाया गया। इसके बाद छुट्‌टी होने के बावजूद रविवार को प्रशासन ने मकान को ध्वस्त कर दिया।

कमलेश पर 30 से 35 मुकदमे दर्ज थे
अफसरों के मुताबिक, कमलेश सिंह प्रधान गाजीपुर के डहन गांव के निवासी थे। उनके नाम पर करोड़ों की संपत्ति है। कमलेश का माफिया मुख्तार अंसारी गैंग से संबंध था। उस पर 30 से 35 मुकदमे विभिन्न मामलों के दर्ज थे। वाराणसी में हुए अवधेश राय हत्याकांड में भी कमलेश का नाम आया था।

कमलेश ने दबंगई के चलते अपनी जमीन से लगती रेलवे की जमीन को घेर कर इस इमारत को बनवाया था। ध्वस्त किए मकान के पीछे ही उसका अपना मकान है। इस संबंध में पहले से जिलाधिकारी कोर्ट में केस दर्ज था। मामले की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने मई 2022 में ही आरओबी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग गिराने के आदेश दिए थे। लेकिन, तकनीकी कारणों से इसमें लेट हो रहा था। इसमें कुछ किराएदार और भी थे।

मऊ जनपद में आज माफिया मुख्तार अंसारी के मकान को गिरा दिया गया। मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी के नाम से दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद में दो मंजिला मकान था। उसको 10 घंटे की मशक्कत के बाद तीन जेसीबी मशीनों ने पूरी तरह से मकान को जमींदोज करने का काम किया गया है। अवैध तरीके से दूसरे की जमीन पर बनाया गया दो मंजिला मकान मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम पर दर्ज थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481