Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Germany Shooting: जर्मनी के हैम्बर्ग चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंग फायरिंग, सात लोगों की मौत - The Indian Exposure

Germany Shooting: जर्मनी के हैम्बर्ग चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंग फायरिंग, सात लोगों की मौत

जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर कई लोगों को घायल कर दिया। समाचार एजेंसी रायटर ने फोकस ऑनलाइन मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। फोकस मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, यह गोलीबारी उत्तरी जर्मन शहर हैम्बर्ग में हुई है। गोलीबारी में करीब सात लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हो गए है। पुलिस मौके पर पहुंच कर एक बड़ा अभियान चला रही है। पुलिस के मुताबिक, यह हमला हैम्बर्ग शहर में एक चर्च में हुई है। हमले किस मकसद से किए गए हैं अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

गोलीबारी में सात लोगों की मौत, आठ घायल

समाचार एजेंसी रायटर ने बिल्ड अखबार ने के हवले से बताया कि इस गोलीबारी में सात लोग मारे गए हैं, जबकि आठ अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह गोलीबारी यहोवा के साक्षी चर्च में हुई है। पुलिसने कहा कि घटना स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

अग्निशमन सेवा का हवाला देते हुए फोकस मीडिया ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग रहे हैं। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट कर मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अल्स्टरडॉर्फ जिले में एक बड़ा पुलिस अभियान चलाया जा रहा है, जहां गोलीबारी हुई है। हालांकि पुलिस ने इस घटना में और अधिक जानकारी नहीं दी है। फोकस ने आगे कहा कि घटना स्थल पर आपातकालीन सेवाएं और डॉक्टर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481