Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पोस्ट-बजट वेबिनार को आज संबोधित करेंगे PM मोदी: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'PM विश्वकर्मा कौशल सम्मान' पर चर्चा करेंगे - The Indian Exposure

पोस्ट-बजट वेबिनार को आज संबोधित करेंगे PM मोदी: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘PM विश्वकर्मा कौशल सम्मान’ पर चर्चा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार (10 मार्च) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘PM विश्वकर्मा कौशल सम्मान’ (PM विकास) पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे। माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज की मिनिस्ट्री के अनुसार, ‘यह इवेंट 12 पोस्ट-बजट वेबिनार की सीरीज का एक हिस्सा है।

वेबिनार की इस सीरीज में केंद्र सरकार बजट 2023-24 में की गई अनाउंसमेंट पर विचारों और सुझावों को इकट्ठा कर रही है, ताकि उन सभी घोषणाओं पर सही दिशा में काम किया जा सके।

‘पीएम विकास’ का यह है उद्देश्य
‘पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान’ का उद्देश्य कारीगरों-शिल्पकारों को डोमेस्टिक और ग्लोबल वैल्यू चेन से जोड़ना है। ऐसा करके सरकार उनके प्रोडक्ट्स-सर्विसेस की क्वालिटी, स्केल और रीच में सुधार करना चाहती है।

वेबिनार में 4 ब्रेकआउट सेशन होंगे
इस वेबिनार को कवर करने के लिए चार ब्रेकआउट सेशन होंगे। जिसमें केंद्र सरकार के मंत्रालयों के मंत्री और सचिव शामिल होंगे। इनके अलावा इंडस्ट्री, कारीगरों, फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन, एक्सपर्ट्स, एंटरप्रेन्योर और एसोसिएशन से जुड़े कई अधिकारी भी हिस्ला लेंगे।

इतना ही नहीं राज्य सरकारों के अधिकारियों, MSME और कपड़ा मंत्रालयों के संबंधित ऑफिसों से जुड़े कई अधिकारी भी इस वेबिनार में शामिल होंगे। ये सभी बजट में की गईं घोषणाओं पर बेहतर तरीके से काम करने के लिए सुझाव देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481